Jharkhand

डांटो व पेलावल उत्तरी में आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

शिविर में आकर जरूरतमंद लोग लाभ उठाएं –सीओ सविता सिंह

कटकमसांडी (हजारीबाग) राज्य सरकार के निर्धारित तिथि के मुताबिक बूधवार को कटकमसांडी प्रखंड के डांट़ो खुर्द व पेलावल उत्तरी पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित लाभ लेने के लिए जरूरतमंद लोगों ने आवेदन दिए। इनमें कई आवेदन पर त्वरित कार्रवाई हुई। डांटो मे 40 वृद्धा पेंशन व सौ अबुआ आवास के आवेदन प्राप्त किए गए, इनमें कई आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गई।

वहीं पेलावल उत्तरी में विभिन्न योजनाओं के कुल 231 आवेदन प्राप्त हुए। इनमे कई आवेदन को आन द स्पाट निष्पादन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय पदाधिकारी सह जिला पशुपालन पदाधिकारी न्यूटन तिर्की, अंचल अधिकारी सविता सिंह, टीवीओ मजहरुल हसन, 15 सूत्री सदस्य नईम राही, बीससूत्री उपाध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, मुखिया मो. एखलाक व कुमारी बखला द्वारा विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शिविर में बच्चियों के बीच किशोरी समृद्धि प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। वहीं स्वयं सहायता समूहों के बीच 25 लाख का चेक वितरित की गई। मौके पर सीओ सविता सिंह ने कहा कि शिविर में आकर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर लोग लाभान्वित हो। लोगो के सुविधा के लिए हर पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इधर शिविर को सफल बनाने के लिए प्रखंड सह अंचलकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, वार्ड सदस्यगण, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया दीदियों की सराहनीय भूमिका देखी गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...