Jharkhand

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी भेजे गए तीन अभियुक्त न्यायिक हिरासत में

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

वदिनी कुसुम देवी पति केदार राणा सा० डुमरडीहा चिगलावर थाना+जिला कोडरमा के लिखित आवेदन के आधार पर गोरहर थाना काण्ड संख्या 33/24 दिनांक 06.08.24 धारा- 80/3(5) BNSS मे प्राथमिकी पाँच नाम अभियुक्तों के विरूद्ध काण्ड दर्ज किया गया था। अभियुक्तों द्वारा मृतका संगीता देवी पति संटु कुमार सिंह उम्र 24 वर्ष पे० राजेन्द्र सिंह ग्राम लगनवों थाना गोरहर जिला हजारीबाग, को रड से मारकर हत्या कर दिया गया था मामले की गंभीरता को देखते हुए पु०नि० बरक‌ट्ठा अंचल इमदाद अंसारी के नेतृत्व में एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया था। एस०आई०टी० टीम द्वारा तत्परता पूर्वक कार्य करते हुए कल दिनांक 03.09.24 को (1) संटु कुमार सिंह (2) रंजीत कुमार राय (3) मो० सद्दाम अंसारी गिरफ्तार किया गया। अनुसंधानएवं पूछ ताछ से यह बात प्रकाश में आया कि मृतका संगीता देवी का संटु कुमार सिंह के साथ प्रेम विवाह हुआ था विवाह के एक वर्ष बाद से ही पति पत्नी का संबंध खराब होने लगा और इनके पति कमाने बाहर चले गये और मृतका संगीता देवी अपने सास ससुर के साथ रहती थी इसी बीच राहुल कुमार एवं गुड्डू उर्फ सदाम अंसारी एवं एक अन्य लडका के साथ मृतका संगीता देवी के साथ अवैध संबंध हो गया, और मृतका संगीता देवी द्वारा उक्त तीनों लडकों से बराबर खर्चा पानी के नाम पर पैसा लेती थी कभी कभी शादी करने का दबाव बनाती थी जिससे वे तीनो तंग आ चुके थे। मृतका के सास ससुर भी इनके आचरण से तंग आकर सभी लोग मिलकर मृतका को हटाने का प्रोग्राम दिनांक 04.08. 24 को बनाये और मृतका के ससुर राजेन्द्र सिंह ,सास माला देवी , संटु कुमार सिंह ,रंजीत कुमार राय एवं मो० सद्दाम अंसारी, सभी मिलकर मृतका का हत्या कर दिया गया था।
पुलिस द्वारा आखिर तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया काफी परिश्रम के बाद पुलिस को कामयाबी मिली। इसके लिए पुलिस ने रात दिन एक करके घटना के उद्वेदन को सुलझाया, गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता प्राथमिकी अभियुक्त (1) संटु कुमार सिंह उम्र 24 वर्ष पे० राजेन्द्र सिंह ग्राम लगनवों थाना गोरहर जिला हजारीबाग, अप्राथमिकी अभियुक्त (2) रंजीत कुमार राय (3) मो० सद्दाम अंसारी उम्र 36 वर्ष पे० स्व० बंशी राय सा० अरखांगो थाना राजधनवार (घोरथम्बा ओ०पी०) जिला गिरिडीह एवं अप्राथमिकी अभियुक्त (3) मो० सद्दाम अंसारी उम्र 26 वर्ष पे० अहमद अंसारी सा० लगनवा थाना गोरहर जिला हजारीबाग

गिरफ्तार करने वाली एस०आई०टी० टीम का सदस्य (1) इमदाद अंसारी, पु०नि० बरकट्ठा अंचल (2) अजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी गोरहर थाना (3) देवदत सिंह, पु०अ०नि० बरकट्ठा थाना (4) सिकन्दर तामसोय पु०अ०नि० गोरहर थाना एवं सशस्त्र बल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...