Hazaribagh

संजीवनी सेवा कुटीर का उद्घाटन कल, तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक प्रदीप प्रसाद दिए विशेष निर्देश।

Share
Share
Khabar365news

संजीवनी सेवा कुटीर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का महत्वपूर्ण कदम :– प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने संजीवनी सेवा कुटीर के भव्य उद्घाटन से ठीक एक दिन पूर्व सदर अस्पताल प्रांगण का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया। विधायक ने सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और भव्य हों, ताकि जनता और अतिथियों को एक उत्कृष्ट अनुभव मिल सके।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु

कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था हेतु विधायक ने आयोजन स्थल की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि स्थल को आकर्षक और आयोजन के उद्देश्य के अनुरूप सजाया जाए। जनता और अतिथियों की सुविधा हेतु उन्होंने जनता और विशिष्ट अतिथियों के लिए बैठने और स्वागत की व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। संजीवनी सेवा कुटीर का अवलोकन कर श्री प्रसाद ने सेवा कुटीर की स्थिति की समीक्षा की और इसे उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार पाया। सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था हेतु विधायक ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की संजीवनी सेवा कुटीर का उद्घाटन हमारे क्षेत्र के लिए एक अहम कदम है। यह पहल उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी, जो खासकर ग्रामीण इलाकों से अस्पताल आते हैं और उन्हें अस्पताल की प्रक्रियाओं को समझने में कठिनाई होती है। मेरा उद्देश्य है कि हर मरीज को समय पर सही इलाज और मार्गदर्शन मिल सके। इस कुटीर से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, बल्कि मरीजों को एक सहायक और सम्मानजनक वातावरण भी मिलेगा। मैं विश्वास दिलाता हूं कि यह कुटीर चौबीसों घंटे मरीजों की सेवा में तत्पर रहेगा और कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने आगे कहा यह कुटीर सिर्फ एक हेल्प डेस्क नहीं है, बल्कि यह एक मानवीय दृष्टिकोण पर आधारित पहल है। हमें उम्मीद है कि यह पहल बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ेंगी और समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। विधायक ने मीडिया को भी इस पहल के महत्व को उजागर करने और इसके लाभ को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम 4 जनवरी 2025 को समय सुबह 12 बजे स्थान: सदर अस्पताल प्रांगण हजारीबाग में होना सुनिश्चित हुआ है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विशिष्ट अतिथि हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय,पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर हजारीबाग की जनता के साथ-साथ सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम को और अधिक गौरवान्वित करेगी। विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी से इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का अनुरोध किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...