Bihar

शराब कारोबारियों ने आबकारी विभाग की टीम पर किया हमला, कई अधिकारी घायल

Share
Share
Khabar365news

पश्चिम चंपारणः बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में शराब कारोबार से जुड़े लोगों ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया।आबकारी विभाग की एसआई ममता वे जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह जब हम धनगर टोली इलाके में छापेमारी के लिए गए तो कुछ महिलाओं ने हम पर रॉड, पत्थर से हमला कर दिया। वहीं इस हमले से हमारा वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और कुछ अधिकारी भी घायल हुए हैं।

घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को इलाके में उतारा गया है। पुलिस की ओर से तत्काल दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि रामनगर शहर के धांगड़टोली में बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही थी। इसकी सूचना पर पुलिस छापेमारी करने गई, लेकिन कारोबारियों ने पुलिस पर हमला करा दिया. कारोबारियों की पहचान कर कार्रवाई चल रही है.

जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा 70 से अधिक:

गौरतलब है कि बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब के चलते हुई मौतों का आंकड़ा अब 70 हो गया है। छपरा के अलावा सारण, सिवान और बेगूसराय में भी शराब के चलते मौतें हुई हैं। जहरीली शराब से मौत के वार के बाद अब सरकार जागी है। गंगा के किनारे शराब भट्टियों पर कार्रवाई की जा रही है.मौतों के बाद शराब माफियाओं पर छापेमारी की जा रही है। विपक्ष के ताबड़तोड़ हमलों के बीच नीतीश सरकार अब तेजी से एक्शन कर रही है। छपरा के दियारा इलाके में शराब फैक्ट्रियों पर कार्रवाई कर रही है। ड्रोन की मदद से अवैध शराब भट्टियों की तलाशी की जा रही है। लोगों की धरपकड़ की जा रही है। जहरीली शराब से मौतों पर विपक्ष ने घेराबंदी तेज कर दी, जबकि सीएम नीतीश कुमार पहले ही मुआवजे की मांग से इनकार कर चुके हैं.इस बीच बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शराब से मौत होने पर किसी को भी मुआवजा नहीं दिया जाएगा. नीतीश ने एक बार फिर कहा कि शराब पियोगे तो मरोगे। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपिता बापू के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं, दूसरे राज्यों में जहरीली शराब पीने से मौत हो रही हैं, बीजेपी ने शराबबंदी का समर्थन किया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...

BiharBreakingझारखंडबिहारब्रेकिंग

पूर्व मुखिया का शव मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Khabar365newsदानापुर। दानापुर में पूर्व मुखिया का शव मिलने से इलाके में सनसनी...