JharkhandRanchi

7-10वीं JPSC का कट ऑफ मार्क्स तीन सप्ताह में करें जारी, नहीं तो कोर्ट चलायेगा कंटेप्ट : झारखंड हाईकोर्ट

Share
Share
Khabar365news

रांची। 7-10वीं JPSC परीक्षा का रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स पब्लिश किये जाने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर आज सुनवाई हुई।सुनवाई के दौरान अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए JPSC को यह निर्देश दिया है कि तीन सप्ताह के अंदर सातवीं से दसवीं JPSC परीक्षा का रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स पब्लिश किया जाये ,अगर JPSC ऐसा नहीं करती है तो अदालत स्वतः अवमानना वाद शुरू करेगा।

मई 2022 में ही मेरिट लिस्ट जारी किया गया था:

बता दें कि इस मामले को लेकर सोनू कुमार रंजन एवं अन्य ने हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। याचिका में कहा गया है कि JPSC के द्वारा मई 2022 में ही मेरिट लिस्ट जारी किया गया था। लेकिन अब तक यह पब्लिश नहीं किया गया है जिसके कारण किसी भी अभ्यर्थी को अब तक यह पता नहीं चल पा रहा है कि कट ऑफ मार्क्स क्या था। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डॉ. एस.एन पाठक की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। प्रार्थी सोनू कुमार रंजन की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने पक्ष रखा। JPSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल और अधिवक्ता प्रिंस कुमार अदालत में पक्ष रख रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

कटिया कम्युनिटी हाॅल पतरातु में एकल श्री हरि संस्कार शिक्षा नव चैतन्य वर्ग का शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान श्री हरि संस्कार शिक्षा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

इंडिया गठबंधन की जीत तय, बीजेपी की मंशा बेनकाब : विनोद पांडेय

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिंहभूम कॉलेज में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई की मांग

Khabar365newsचांडिल: सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई शुरू करने की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौत

Khabar365newsसिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच...