HazaribaghIndian railways

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में 18 की मौत, कांग्रेस महासचिव ने रेलवे एवं केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Share
Share
Khabar365news

घायलों का हो बेहतर इलाज एवं मृतक के परिजनों को मिले उचित मुआवजा : विनोद कुशवाहा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम महाकुंभ के लिए रवाना होने वाली ट्रेन में चढ़ने के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों के बेहोश होने की भी खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महाकुंभ में जाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन में सीट पाने की होड़ में लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। रेलवे की ओर से पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई और कई लोगों की जान चली गई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद कुशवाहा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और केंद्र सरकार तथा रेलवे प्रशासन को इस हादसे का पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जानी चाहिए थीं और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी। लेकिन रेलवे प्रशासन की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हृदयविदारक घटना पर दुख जताते हुए कांग्रेस महासचिव ने सरकार से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और घायलों के इलाज के लिए उचित इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सरकार को यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने होंगे ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...