BreakingJharkhand

JDU प्रदेश सचिव संजय सिन्हा का रिम्स में निधन

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची स्थित रिम्स में शनिवार को JDU के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा उर्फ नागमणि का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से निमोनिया से पीड़ित थे और रिम्स में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं, संजय सिन्हा की मृत्यु को प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने JDU के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। बता दें कि झारखंड प्रदेश JDU अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संजय सिन्हा पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और उनकी राजनीतिक यात्रा जुझारू और प्रेरणादायक रही। उनका निधन संगठन के लिए एक बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई असंभव है।

इस संबंध में JDU प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि संजय सिन्हा फेफड़ों में संक्रमण (निमोनिया) के कारण पिछले कुछ दिनों से रिम्स में भर्ती थे। यहां गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...