Crimeझारखंडब्रेकिंग

धनबाद के बारामुडी स्थित श्री गणेशा अपार्टमेंट में रहस्यमय परिस्थिति में एक गार्ड की मौत

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद के बारामुडी स्थित श्री गणेशा अपार्टमेंट में एक गार्ड की मौत हो गई । गार्ड की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय योगेश पासवान के रूप में हुई है। वह भूली का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि योगेश शनिवार सुबह 8 बजे ड्यूटी पर आए थे। देर रात अचानक उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी को फोन पर बताया गया। जानकारी के मुताबिक योगेश पिछले 7 सालों से अपार्टमेंट में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। अपार्टमेंट के निवासियों ने परिवार को 1.40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 20 हजार रुपए दिए गए हैं। शेष राशि अगले 2-4 दिनों में दी जाएगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...