झारखंडब्रेकिंग

टीएसपीसी से नाता तोड़कर अपना अलग आपराधिक संगठन BKS तिवारी बनाने वाला हार्डकोर उग्रवादी कमांडर रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी के घर पहुंची पुलिस चिपकाया इश्तेहार

Share
Share
Khabar365news

रांची। प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी से नाता तोड़कर अपना अलग आपराधिक संगठन ‘BKS तिवारी’ बनाने वाला हार्ड कोर उग्रवादी कमांडर रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी के घर पहुंची पुलिस ने ढोल बजाते हुये उसके घर में इश्तेहार चिपका दिया। उसके अलावा संगठन के ही एक्टिव मेंबर अनिश अंसारी उर्फ अविनाश के घर भी ढोल बजाते हुए इश्तेहार चिपकाया गया है। रामेश्वर महतो का घर हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के डमारू गांव में है। वहीं, अनिश अंसारी का घर रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में है। लंबे अर्से से फरार उग्रवादी रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी और अनिश अंसारी उर्फ अविनाश को इश्तेहार के सहारे यह खबर दी गई कि वे तय समय तक सरेंडर कर दें, वर्ना उसके घर को कुर्क कर लिया जायेगा। इन लोगों के खिलाफ राजधानी रांची से सटे ठाकुरगांव थाना में संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। साथ ही, बड़कागांव, केरेडारी खलारी, बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के कई कांडों में वांटेड हैं। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद DIG सह रांची पुलिस कप्तान चदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर खलारी DSP राम नारायण चौधरी की देखरेख में ठाकुरगांव और बुढ़मू पुलिस द्वारा की गयी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...