देश - विदेशब्रेकिंग

अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट का नए पोप के रूप में चयन, पोप लियो XIV के नाम से जाने जाएंगे 

Share
Share
Spread the love

वेटिकन की सिस्टिन चैपल की चिमनी से गुरुवार को जैसे ही सफेद धुआं उठा, दुनिया भर के करोड़ों कैथेलिक श्रद्धालुओं को यह संकेत मिल गया कि नए पोप का चुनाव हो गया है। कुछ देर बाद यह स्पष्ट हो गया कि अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट को पोप चुना गया है। अब वह पोप लियो XIV के नाम से जाने जाएंगे। खास बात यह है कि वे कैथोलिक इतिहास के पहले अमेरिकी पोप बने हैं। 

सफेद धुएं के करीब एक घंटे बाद, सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी से नए पोप ने पहली बार सार्वजनिक रूप से दर्शन दिए। उनके नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की। उन्होंने हजारों की भीड़ के सामने कहा, “हमारे पास एक पोप है!” इसके बाद लोगों ने तालियों और जयकारों से स्वागत किया। 
बता कें कि अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट 69 वर्ष के हैं। वे मूल रूप से अमेरिका के शिकागो के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा पेरू में मिशनरी कार्य में बिताया। वे 2023 में कार्डिनल बने थे। पोप लियो XIV ने पोप फ्रांसिस का स्थान लिया है, जिनका हाल ही में निधन हो गया। फ्रांसिस पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे और उन्होंने करीब 12 वर्षों तक चर्च का नेतृत्व किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ ने किया पौधारोपण, सामग्री भी बांटी

Spread the loveरांची  : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में झारखंड अभियंत्रण...

झारखंडब्रेकिंग

घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Spread the loveकोडरमा : कोडरमा जिले में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं...

झारखंडब्रेकिंग

अपराधियों की उड़ी नींद : सरायकेला-खरसावां में पुलिस का ताबड़तोड़ छापामारी अभियान, 25 गिरफ्तार

Spread the loveसरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार की रात अपराधियों के...