झारखंडब्रेकिंग

रांची में शहीद लांस नायक राजकुमार महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पत्नी ने थाने में की शिकायत

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के मिलन चौक पर स्थापित शहीद लांस नायक राजकुमार महतो की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। यह घटना 8 मई की रात की बताई जा रही है। वर्षों से यह प्रतिमा गांव मासु और आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक रही है, जिसे शहीद की स्मृति में स्थापित किया गया था।

घटना के बाद शहीद की पत्नी जया प्रभा महतो ने अनगड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस कृत्य को शहीदों के सम्मान और सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचाने की साजिश बताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार, यह एक जानबूझकर किया गया कृत्य है, जिससे समाज में तनाव और असंतोष फैलाने की कोशिश की गई है।

लांस नायक राजकुमार महतो, भारतीय सेना की 12 JAT यूनिट में सेवारत थे और उन्होंने 4 जून 2004 को ऑपरेशन रक्षक के दौरान देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की खबर के बाद क्षेत्र में गहरा आक्रोश है और लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने की पुष्टि की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

यात्रीगण ध्यान दें! चंडीगढ़ स्टेशन पर आज से प्लेटफॉर्म 3-4 बंद, 5-6 पर शुरू होगा संचालन

Khabar365newsचंडीगढ़। यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज...