BiharEntertainmentFeaturedSocial

खान सर शादी के बंधन में बंधे

Share
Share
Khabar365news

देश के वायरल शिक्षक और अपने पढ़ाने के अंदाज के लिए सबके दिलों में बसने वाले खान सर ने अपनी शादी की बात जैसे ही सबको बताई, हर कोई चौंक गया. सोशल मीडिया के जरिए बधाईयों का तांता लग गया. दरअसल, उन्होंने शादी की बात क्लास के दौरान सबको बताई थी. क्लास के दौरान खान सर कहते हैं कि मेरी शादी की डेट फिक्स हो गई थी, लेकिन उसी समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बन गई. हमारा देश युद्ध की स्थिति में था. पाकिस्तान की तरफ से हमले हो रहे थे. इस घड़ी में मैंने सोचा कि देश सबसे ऊपर है, इसलिए शादी की खबर किसी से साझा नहीं की.

क्लास के दौरान खान सर ने जैसे ही स्टूडेंट्स को अपनी शादी की बात बताई, हर तरफ से एक ही आवाज आने लगी, ‘सर, मैडम का फोटो दिखाइए.’ इसके बाद खान सर ने कुछ ऐसा किया जिसको देख हर कोई हंसने लगा. उन्होंने बोर्ड पर एक स्केच बनाते हुए कहा, ‘बिल्कुल ऐसी ही दिखती है. कोई चेंजिंग नहीं है. बाल भी ऐसा ही है.’ स्केच के नीचे उन्होंने AS khan लिखा. इससे यह चर्चा होने लगी कि खान सर की पत्नी का नाम AS खान है. हालांकि, उनके बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा नहीं की गई है.आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर रिसेप्शन का कार्ड भी वायरल है, जिसमें AS Khan का जिक्र है. कार्ड में लिखा है कि खान सर और AS Khan के रिसेप्शन में आप सभी आमंत्रित हैं. तारीख, 02 जून 2025, समय शाम 7 बजे 11 बजे तक और जगह शगुना मोड स्थित इस बैंक्वेट हॉल है. हालांकि, इस कार्ड के सत्यता की पुष्टि लोकल 18 नहीं करता है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

बांकीपुर के 11 मोहल्लों में नई सड़क-नालियां बनेंगी,

Khabar365newsपटना। बांकीपुर क्षेत्र के 11 मोहल्लों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पैसेंजर ट्रेन के इंजन और तीन बोगियों में आग लगने से मची अफरा-तफरी,

Khabar365newsसहरसा। बिहार के सहरसा में एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन समेत तीन...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जंतर-मतर के बाद बांकीपुर उपचुनाव ने दिए बदलाव के संकेत

Khabar365newsपटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणामों ने बिहार की राजनीति में नई...

BreakingCrimeJharkhandSocial

बिग ब्रेकिंगझारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Khabar365newsसाहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान जामताड़ा में हुई मुठभेड़टॉयलेट के...