गिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

पुल के नीचे जमीन में गड़ा मिला बच्चे का शव, फैली सनसनी

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत दलागी पुल के नीचे शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने जमीन में गाड़ा हुआ एक बच्चे का शव देखा। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण सुबह शौच के लिए नदी की ओर गए थे। इसी दौरान पुल के नीचे रखे बड़े-बड़े पत्थरों के पास से तेज दुर्गंध आने लगी और कुछ जानवर उस ओर मंडराते दिखे। संदेह होने पर ग्रामीणों ने आसपास खुदाई की, जहां जमीन के अंदर एक बच्चे का शव दबा हुआ मिला।

सूचना मिलने पर नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक कुमार तथा जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। मृत बच्चे की उम्र लगभग 7 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा बच्चों की जानकारी एकत्र करनी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और मामले की सघन छानबीन जारी है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं और जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में फुटबॉल फाइनल के दौरान बड़ा ऐलान,

Khabar365newsगोड्डा। जिले के ठाकुरगंगटी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पलामू में CSP लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचा

Khabar365newsपलामू। जिले में CSP लूट की कोशिश को ग्रामीणों की तत्परता से...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

करम पर्व पर CM हेमंत सोरेन की शुभकामनाएं,

Khabar365newsरांची। प्रकृति महापर्व करम पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू खनन का आरोप,

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू खनन जारी...