झारखंडब्रेकिंग

सरायकेला में कल्याण विभाग के लिपिक ने आवास में फंदे से लटक की आत्महत्या

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला जिला के कल्याण विभाग में कार्यरत लिपिक प्रेम कुमार चौधरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला कल्याल विभाग के गेस्ट हाउस स्थित अपने आवास पर लिपिक ने इस घटना को अंजाम दिया। इधर, सूचना पाकर मंगलवार की सुबह पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतार कर सदर अस्पताल सरायकेला के शीतगृह में रखवा दिया। परिवार वालों के सरायकेला आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। वे मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे। आत्महत्या के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, प्रेम चौधरी जिला कल्याण विभाग में लिपिक 1 पद पर कार्यरत थे। वह गेस्ट हाउस कॉलोनी के एक सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे। उनका एक पुत्र एक पुत्री है, जो बाहर रहकर पढाई कर रहे हैं। प्रेम चौधरी पर पूर्व में बरोजगार युवकों से नौकरी के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगा था। पीड़ित युवक युवतियों ने 15 लाख रुपये ठगी करने का आरोप लिपिक पर लगाया था। इनमें कई युवाओं ने सरायकेला थाना में आवेदन देकर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगायी थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...