झारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के युवक की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची जिले के चान्हो प्रखंड अंतर्गत बलसोकरा गांव निवासी 42 वर्षीय शाहिद अंजुम की सऊदी अरब के जुबैल शहर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे पिछले करीब दस वर्षों से सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहे थे और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रयासरत थे। शाहिद के छोटे भाई राशिद इकबाल ने जानकारी दी कि उन्हें 29 जुलाई की रात यह दुखद सूचना प्राप्त हुई। भाई की असामयिक मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में है।

परिजनों की अपील
मृतक के परिजनों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि शाहिद अंजुम का शव शीघ्र भारत वापस लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा सके। परिजनों ने स्थानीय प्रशासन, सांसद और विधायक से भी मदद की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री और भारतीय दूतावास से भी मानवीय आधार पर त्वरित सहायता की अपील की है।

परिवार की स्थिति बेहद विषम
शाहिद अंजुम के निधन से घर में शोक की लहर है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं उनके तीन छोटे बच्चे अब अपने पिता के साये के बिना जीवन यापन को मजबूर हैं। परिवार का कहना है कि शाहिद अंजुम ने केवल परिवार के भरण-पोषण और बेहतर भविष्य के लिए विदेश का रुख किया था। अब उनके जाने के बाद परिवार को सरकार की आर्थिक और कानूनी सहायता की आवश्यकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन

Khabar365newsझारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। जिसका आज यानि गुरुवार...

BreakingNew Delhiदिल्लीब्रेकिंग

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की नई गाइडलाइन जारी, तुरंत बदल दें तैयारी का तरीका, इस गलती के चक्कर में होंगे फेल

Khabar365newsसीबीएसई ने अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के...