BreakingJharkhand

सांप के डसने से बिरहोर बच्ची की मौत, इलाज के अभाव में गई जान

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड अंतर्गत जमसोती गांव के बिरहोर टोला में करैत सांप के डसने से बच्ची सोनाली बिरहोर की मौत हो गई। सोनाली आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय से थी और बबलू बिरहोर की पुत्री थी। यह मामला मंगलवार देर रात का है, जब बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। परिजनों ने बताया कि सांप काटने के तुरंत बाद वे घबरा गए, लेकिन गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा का अभाव होने के कारण वे बच्ची को अस्पताल नहीं ले जा सके। रातभर झाड़-फूंक और घरेलू उपायों का सहारा लिया गया, लेकिन सुबह होते-होते सोनाली की तबीयत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। 

गरीबी और लाचारी में टूटा परिवार
सोनाली के पिता बब्लू बिरहोर ने बताया कि वे बेहद गरीब हैं और दो वक्त की रोटी भी मुश्किल से जुटा पाते हैं। उन्होंने कहा, “बेटी की इस तरह की मौत ने हमें तोड़ कर रख दिया है।” घटना के बाद गांव में गहरा शोक और नाराज़गी है। स्थानीय ग्रामीणों ने स्थायी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में लोगों की जान बचाई जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...