Home Hazaribagh हज़ारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब भरना होगा भारी जुर्माना पुलिस ने किया लोगों को जागरूक, जारी की जुर्माने की दरें
Hazaribagh

हज़ारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब भरना होगा भारी जुर्माना पुलिस ने किया लोगों को जागरूक, जारी की जुर्माने की दरें

Share
Share

हज़ारीबाग: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए हज़ारीबाग पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देने के लिए जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा जारी सूची में विभिन्न नियम तोड़ने पर लगने वाले दंड शुल्क को स्पष्ट रूप से बताया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर ₹5000, बिना हेलमेट के ₹1000, और बाइक पर तीन सवारी बैठाने पर भी ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं बीमा नहीं होने पर ₹2000 और प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर ₹1000 दंड देना होगा।

इसके अलावा ओवर स्पीडिंग, सीट बेल्ट न लगाना, काली फिल्म का प्रयोग, शराब पीकर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग आदि पर भी ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा। नाबालिग वाहन चालक पकड़े जाने पर ₹25000 तक का जुर्माना हो सकता है।

हज़ारीबाग ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

राहुल दुबे गैंग के गैंगस्टर कस्टडी से भागने की कोशिश, तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने...

ActiveBreakingHazaribagh

सुभाष कुमार बने हजारीबाग अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि, समर्थकों में खुशी की लहर

हजारीबाग: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा...