झारखंडब्रेकिंग

ब्लैक आउट : मैथन से जामताड़ा ग्रिड को जाने वाली हाई-टेंशन लाइन टूटी, बिजली आपूर्ति ठप

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा जिले में बुधवार सुबह 10 बजे से ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है, जिसका कारण मैथन डिवीसी से जामताड़ा ग्रिड को जाने वाली 1 लाख 32 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन का तार शहरडाल के पास खेत में टूटकर गिर जाना है। इस घटना के बाद पूरे जिले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।

सहायक विद्युत अभियंता संतोष मंडल ने बताया कि तार टूटने की सूचना मिलने के तुरंत बाद मरम्मत के लिए मैथन डिवीसी को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम जल्द से जल्द शुरू करने की कोशिश की जा रही है ताकि बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा सके। इस बीच, जामताड़ा में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ललमटिया पावर ग्रिड से संपर्क किया गया है। 

वहीं अधिकारियों का कहना है कि ललमटिया ग्रिड से बिजली आपूर्ति शुरू करने की संभावना तलाशी जा रही है ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। 

ब्लैक आउट के कारण, शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की आपूर्ति, संचार सेवाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की अपील की है।
विद्युत विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

सऊदी अरब में सड़क हादसे में बोकारो के प्रवासी श्रमिक की मौत

Khabar365newsबोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के एक प्रवासी श्रमिक की सऊदी अरब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नामकुम गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,

Khabar365newsरांची। नामकुम थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी खालिद बंगाली...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आंधी-बारिश में डर के साये में जी रहा परिवार, पक्के घर की मांग

Khabar365newsतेज आंधी और बारिश का मौसम आते ही शोभा और छोटी की...