झारखंडब्रेकिंग

आस्था या अंधविश्वास? : मृत बेटे को जिंदा करने 7 घंटे तक प्रार्थना करता रहा परिवार

Share
Share
Khabar365news

चतरा में अंधविश्वास का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक मां अपने मृत बच्चे के शव को जिंदा करने के लिए सुबह के 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभु यीशु की प्रार्थना करती रही। मामला हंटरगंज के पैनीकला गांव का है जहां बीते बुधवार को मृतक की मां के अलावा फुआ, चाचा और गांव के अन्य महिलाएं प्रार्थना में शामिल रहीं।

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को पैनीकला गांव के प्रदीप पासवान का 21 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार पासवान की मौत अचानक तबियत बिगड़ने से हो गई थी। जिसके बाद शव बुधवार को गांव लाया गया, जिसके बाद अंधविश्वास का तमाशा शुरू किया गया। शव के आते ही उसकी मां अनिता देवी, फुआ चिंता देवी और चाचा नंदु पासवान के साथ गांव व रिश्तेदार की अन्य महिलाएं प्रभु यीशु से प्रार्थना करने लगे। वहीं मृतक की मां ने घर के किसी भी सदस्य को रोने नहीं दिया और 7 घंटे तक घर में शव को रख प्रार्थना करती रही। 


घटना की जानकारी वशिष्ठनगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह को दी गई कि शव को घर में रखकर जिंदा करने के लिए झाड़-फूक किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की खबर मिलते ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट ले कर ले गए। 

पुलिस के पूछताछ के बाद मृतक की मां ने बताया 17 जुलाई को मेरा बेटा गुजरात काम करने के लिए पैनीकला गांव से निकला था। सोमवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हुई और मौत हो गयी, लेकिन मुझे यकीं नहीं हो रहा था। जिसके बाद हमने अंतिम प्रयास के लिए बाइबिल के सहारे प्रार्थना कर उसे पुनः जीवित करने में जुट गए। यही नहीं उन्होंने बताया कि इस प्रार्थना में शामिल होने के लिए इस धर्म से जुडी कुछ महिलाएं भी बिहार के डोभी, घोड़ाघाट आदि गांव से आई थी और बच्चे को जीवित करने का प्रयास कर रही थी। लेकिन अंत में मृतक का हिंदू रीती रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...