झारखंडब्रेकिंग

जरूरत से ज्यादा खरीद ली गई डेंगू किट, खपाने के लिए वहां भी भेजी जा रही जहां जांच की व्यवस्था ही नहीं

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू जांच किट की खरीद में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विभाग ने राज्य भर के मेडिकल कॉलेजों और जिला जनस्वास्थ्य प्रयोगशालाओं (DPHL) की आवश्यकता से कहीं अधिक संख्या में डेंगू जांच किट की खरीद कर ली। इनमें से कई किट उन जिलों में भेज दी गईं, जहां जांच की बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है।

स्थिति स्पष्ट होने पर विभाग ने इन किटों को अन्य संस्थानों में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही, किट के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बोकारो, गुमला, धनबाद, लोहरदगा और खूंटी जैसे जिलों को एलाइजा रीडर विद वॉशर मशीन भी उपलब्ध करा दी गई। हालांकि इन जिलों में अब तक न तो मशीनें चालू हुई हैं और न ही चिकित्सकों व तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया गया है।

खरीद और उपयोग में बड़ा अंतर
विभाग द्वारा कुल 1.88 लाख डेंगू जांच किट खरीदी गई, जबकि आंकड़ों के अनुसार पिछले एक वर्ष में राज्य में डेंगू जांच के लिए 10 हजार मरीज भी सामने नहीं आए। ऐसे में कई संस्थानों को भेजी गई किट की संख्या इतनी अधिक है कि उनकी उपयोग अवधि (1 से 1.5 वर्ष) समाप्त होने से पहले खपत कर पाना संभव नहीं होगा। कुछ केंद्रों ने अंदेशा जताया है कि इन किटों की खपत में 4 से 5 साल लग सकते हैं, जो कि व्यावहारिक नहीं है।

जांच के आदेश की संभावना
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा है कि, “यदि जरूरत से अधिक किट की खरीद हुई है तो यह जांच का विषय है। यह देखा जाएगा कि किस परिस्थिति में यह निर्णय लिया गया और क्या प्रक्रियाएं अपनाई गईं।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

पीरटांड़ के लोगों को परिवार मानते थे सुदिव्य सोनू,

Khabar365newsगिरिडीह। पीरटांड़ में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में UP नंबर की एंबुलेंस से गांजा तस्करी का खुलासा, 83 पैकेट के साथ 4 गिरफ्तार

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए गांजा तस्करी के एक...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मेधा डेयरी प्लांट का निर्माण तेज, रोज 50 हजार लीटर दूध प्रोसेसिंग का लक्ष्य

Khabar365newsगिरिडीह। जिले में 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले मेधा डेयरी प्लांट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आदित्यपुर में ब्राउन शुगर मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsसरायकेला। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर से जुड़े मामले में पुलिस...