गिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में बड़ा रेल हादसा टला, कोडरमा-कोवाड़ रेलखंड पर मालगाड़ी पटरी से उतरी; परिचालन ठप

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। कोडरमा-कोवाड़ रेलखंड के कोवाड़-सलैया रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 9/10 और ब्रिज संख्या 207 के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हादसा सुबह लगभग आठ बजे हुआ, जिससे रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी कर दिया गया। वहीं रेलवे की तकनीकी टीम पटरी से उतरी मालगाड़ी को वापस लाइन पर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल इस रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बाधित है और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने जल्द से जल्द रूट बहाल करने का भरोसा दिलाया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई है। वहीं रेल विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...