झारखंडब्रेकिंग

JMM नेता और पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद का निधन, सादगी और जनसेवा के थे मिसाल

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड ने आज अपना एक सच्चा गांधीवादी नेता खो दिया। गिरिडीह विधानसभा से रहे पूर्व विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनुभवी नेता ज्योतिन्द्र प्रसाद का आज निधन हो गया। अपने सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा की भावना के लिए जाने जाने वाले ज्योतिंद्र प्रसाद को लोग ‘झारखंड के गांधी’ कहकर संबोधित करते थे। उनके निधन की खबर से पूरे गिरिडीह सहित प्रदेश भर में शोक की लहर फैल गई है।

स्व. प्रसाद का अंतिम संस्कार बुधवार को गिरिडीह में किया जायेगा। अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पूर्व विधायक लक्ष्मण सोनकर, दिनेश यादव, दीपक उपाध्याय समेत कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक चेहरे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

सादगी और संघर्ष की मिसाल
गिरिडीह के जमुआ प्रखंड अंतर्गत गांव निवासी ज्योतिंद्र प्रसाद ने अपने सार्वजनिक जीवन में उस आदर्श राजनीति को जिया, जिसकी आज कल्पना भर होती है। उन्होंने कभी दोपहिया वाहन तक नहीं लिया, झोपड़ी जैसे खपरैल घर में जीवन बिताया, और माइका मजदूर आंदोलन के दौरान मजदूरों के साथ धरती पर सोए, भोजन की व्यवस्था के लिए उनकी पत्नी ने अपने कान की बाली तक बेच दी। यह सब उन्होंने बिना किसी दिखावे के, केवल जनसेवा के भाव से किया। उन्हें कभी सत्ता का लोभ नहीं हुआ। राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम था, न कि साधन।

राजनीतिक जीवन
वर्ष 1990 में कांग्रेस के टिकट पर वे गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। अपने कार्यकाल में उन्होंने शुचिता, पारदर्शिता और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता की मिसाल कायम की।
उनकी ईमानदार छवि ने उन्हें गिरिडीह के घर-घर में भरोसेमंद नाम बना दिया। राजनीति में रहते हुए भी उन्होंने कभी दिखावटी जीवन नहीं जिया और सादगी को अपना धर्म बनाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

पीरटांड़ के लोगों को परिवार मानते थे सुदिव्य सोनू,

Khabar365newsगिरिडीह। पीरटांड़ में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में UP नंबर की एंबुलेंस से गांजा तस्करी का खुलासा, 83 पैकेट के साथ 4 गिरफ्तार

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए गांजा तस्करी के एक...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मेधा डेयरी प्लांट का निर्माण तेज, रोज 50 हजार लीटर दूध प्रोसेसिंग का लक्ष्य

Khabar365newsगिरिडीह। जिले में 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले मेधा डेयरी प्लांट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आदित्यपुर में ब्राउन शुगर मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsसरायकेला। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर से जुड़े मामले में पुलिस...