Hazaribagh

बड़ा बाजार ओपी को मिला नया प्रभारी, पंकज कुमार ने संभाला पदभार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 2 अगस्त 2025: हजारीबाग शहर स्थित बड़ा बाजार ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के बीच शनिवार को औपचारिक रूप से पदभार हस्तांतरण की प्रक्रिया संपन्न हुई। पूर्व कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने ओपी प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली। पदभार सौंपने की प्रक्रिया सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार की निगरानी में पूरी की गई।

पदभार ग्रहण के बाद पंकज कुमार ने कहा कि बड़ा बाजार क्षेत्र शहर का अत्यंत संवेदनशील और व्यस्त इलाका है। “यहाँ शांति, कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता होगी। आम जन से संवाद और अपराध नियंत्रण को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा,” उन्होंने कहा।

इससे पूर्व पंकज कुमार ने कटकमदाग थाना में प्रभारी के रूप में सेवा दी थी, जहाँ उनके कार्यकाल को अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क के मामलों में सराहा गया था।

स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और ओपी स्टाफ ने नए प्रभारी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र को मिलेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhand

मुठभेड़ में घायल शिक्षक गैंग का सदस्य निकला

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग में पुलिस के साथ मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...