Hazaribagh

लोहसिंघना थाना में निशांत केरकट्टा ने संभाला थाना प्रभारी का पदभार

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट/आरिफ खन

हजारीबाग: लोहसिंघना थाना में शनिवार को पुलिस प्रशासन में बदलाव के तहत नए थाना प्रभारी निशांत केरकट्टा ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर सब-इंस्पेक्टर सत्यम गुप्ता, सुनील मेहता और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर काशीनाथ,चंद्रमणि एवं मुंशी आशुतोष की मौजूदगी में कार्यभार सौंपने की औपचारिक प्रक्रिया संपन्न हुई।

कार्यभार संभालने के बाद थाना प्रभारी निशांत केरकट्टा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, जनता से समन्वय स्थापित करना, और अपराध नियंत्रण को सख्ती से लागू करना रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे टीम भावना के साथ थाना के सभी पदाधिकारियों व जवानों के सहयोग से काम करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और थाना क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के संकल्प को दोहराया। स्थानीय लोगों ने भी नए थाना प्रभारी से अपेक्षा जताई कि वे आम जन की समस्याओं के त्वरित समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

यह बदलाव हजारीबाग पुलिस द्वारा किए गए हालिया तबादला आदेश के तहत किया गया है, जिसमें कई थाना क्षेत्रों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhand

मुठभेड़ में घायल शिक्षक गैंग का सदस्य निकला

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग में पुलिस के साथ मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...