Hazaribagh

कटकमदाग में नए अंचल अधिकारी के रूप में सत्येंद्र कुमार पासवान ने किया पदभार ग्रहण

Share
Share
Khabar365news

कटकमदाग (हजारीबाग): कटकमदाग अंचल कार्यालय में शनिवार को नए अंचल अधिकारी सत्येंद्र कुमार पासवान ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्हें यह जिम्मेदारी पूर्व अंचल अधिकारी विजय कुमार महतो ने सौंपा।

इस अवसर पर कार्यालय परिसर में एक सादा समारोह आयोजित किया गया, जहां कर्मचारियों और अधिकारियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुई। पदस्थापन के दौरान विजय कुमार महतो ने सत्येंद्र पासवान को आवश्यक फाइलें और दायित्व सौंपे।

पदभार ग्रहण के बाद सत्येंद्र कुमार पासवान ने कहा कि वे राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाना अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील भी की।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने नए अंचल अधिकारी का स्वागत करते हुए विकास और सुशासन की उम्मीद जताई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

बरकट्ठा प्रखंड इकाई के तत्वावधान में जननायक श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

Khabar365newsबरकट्ठा राष्ट्रीय नाई महासभा, बरकट्ठा प्रखंड इकाई के तत्वावधान में जननायक श्रद्धेय...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

त्योहार से पहले हजारीबाग में पुलिस का प्रहारईचाक में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, भट्ठियां ध्वस्त

Khabar365newsहजारीबाग: सरस्वती पूजा को लेकर हजारीबाग पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में...

HazaribaghJharkhand

केमिस्ट्री हब विदाई समारोह में मेधावी छात्रों को लैपटॉप देकर किया गया सम्मान

Khabar365newsहजारीबाग शहर के पैराडाइस रिसॉर्ट में सोमवार को केमिस्ट्री हब शिक्षण संस्थान...