झारखंडबिहारब्रेकिंग

UNI बिहार-झारखंड समन्वयक विनय कुमार केंद्र वस्त्र मंत्रालय की हिंदी समिति में नामित, गिरिराज सिंह होंगे अध्यक्ष

Share
Share
Khabar365news

केंद्र सरकार ने बिहार और झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार तथा राष्ट्रीय समाचार एजेंसी यूनीवार्ता (यूएनआई) के बिहार-झारखंड समन्वयक विनय कुमार को केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। मंत्रालय के उप महानिदेशक अखिलेश कुमार द्वारा जारी संकल्प के अनुसार, मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह पदेन रूप से हैं, जबकि केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री समिति के उपाध्यक्ष हैं। समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसदों के साथ-साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के सचिव एवं अध्यक्ष स्तर के अधिकारी भी सदस्य के रूप में शामिल हैं।

विनय कुमार तीन दशकों से भी अधिक समय से बिहार और झारखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने कई प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों और समाचार एजेंसियों जैसे यूनीवार्ता, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई), हिंदुस्थान समाचार में ब्यूरो प्रमुख व विशेष संवाददाता के रूप में कार्य किया है।

इसके पूर्व वे केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, ग्रामीण विकास और इस्पात मंत्रालय की विभिन्न समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं, जहाँ उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सूरीनाम में आयोजित सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन को भी एक पत्रकार के रूप में कवर किया था। अपनी मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। ज्ञातव्य है कि विनय कुमार बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित खैरा गांव के निवासी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...