झारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में दर्दनाक हादसा, नाले के बहाव में बह गया ढाई साल का मासूम

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह के गांधी चौक पर शनिवार की देर शाम बारिश के बीच एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अचानक तेज बहाव वाले नाले में ढाई साल का मासूम बच्चा बह गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मासूम अपने माता–पिता के साथ कपड़ा खरीदने गांधी चौक आया था। इस दौरान अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मां बच्चे को गोद में लेकर नाले के किनारे खड़ी हो गई, तभी फिसलन की वजह से बच्चा मां की गोद से गिर गया और सीधे नाले में जा गिरा। नाले में तेज बहाव होने के कारण मासूम कुछ ही पलों में बह गया।

बच्चे को बचाने के लिए माता–पिता ने भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदारों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे की खोजबीन शुरू की और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। भारी बारिश के बावजूद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। नाले के कई हिस्सों को तोड़कर खोजबीन करने के लिए प्रशासन ने तीन जेसीबी मशीनें लगाईं। लगभग चार घंटे तक सघन तलाशी अभियान के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। देर रात होने के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा। प्रशासन ने बताया कि रविवार सुबह बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा।

इधर रविवार सुबह से  बच्चे के लापता होने से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और सड़क जाम कर दिया उनका आरोप था कि यदि तुरंत और प्रभावी कदम उठाए जाते तो मासूम की जान बचाई जा सकती थी। 

हालांकि बढ़ते आक्रोश और हंगामे के बाद प्रशासन ने पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन रात गहराने और लगातार बारिश के कारण कठिनाइयाँ बनी रहीं। घटना के बाद गांधी चौक और आसपास का माहौल देर रात तक तनावपूर्ण रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मरांडी ने उठाए निजता और जासूसी पर सवाल

Khabar365newsझारखंड के दो वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच हुई कथित मोबाइल बातचीत का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबाधाम में आस्था और रंगों का संगम, आज से शुरू होगी तीन दिन की होली

Khabar365newsआस्था, परंपरा और दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग के बीच देवघर का बाबाधाम नगरी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में पति-पत्नी के बीच हुई चाकूबाजी, हल्की झड़प ने लिया भीषण रूप

Khabar365newsगढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में पति- पत्नी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

साहित्यिक योगदान के लिए रूपा कुमारी अनंत को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि

Khabar365newsरांची में आयोजित सम्मान समारोह में  प्रख्यात लेखिका रूपा कुमारी अनंत को...