Hazaribagh

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने किया जीवन रेखा आयुर्वेद केन्द्र का उद्घाटन, स्वास्थ्य और जनसेवा को समर्पित पहल बताया

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग-

रविवार को पेलावल रोड, रोमी चौक स्थित जीवन रेखा आयुर्वेद केन्द्र का उद्घाटन पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारतीय जीवन दर्शन का अभिन्न हिस्सा है, जो केवल रोग का उपचार नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन की संस्कृति सिखाता है। उन्होंने संस्थान के संचालक मोहम्मद रब्बानी को इस सार्थक पहल के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दिया। वहीं मुन्ना सिंह जी ने कहा कि रब्बानी जी के प्रयास से हजारीबाग में स्वास्थ्य सेवा का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। यह केन्द्र न केवल चिकित्सा का स्थल होगा बल्कि सेवा, विश्वास और जनकल्याण का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त भारत की नींव है, और ऐसे संस्थान जनसेवा की भावना को नई दिशा देते हैं।उद्घाटन समारोह में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव बाबर अंसारी और नगर अध्यक्ष परवेज़ अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निसार खान, सरयु यादव, माशूक अंसारी, जावेद इक़बाल, रियाजुद्दीन अंसारी, अकबर अंसारी, मुखिया अनवारूल खान, अधिवक्ता दर्शाउद्दीन, एहतेशाम अंसारी, फिरदौस अंसारी समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सिंह ने कहा कि हजारीबाग के लोगों के लिए जीवन रेखा आयुर्वेद केन्द्र स्वास्थ्य, सेवा और विश्वास का केन्द्र बने यही हमारी कामना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...

Hazaribagh

सच्चिदानंद अग्रवाल लगातार दूसरी बार बने इचाक के विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Khabar365newsहजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने सच्चिदानंद...

Hazaribagh

7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो देगा धरना

Khabar365newsइचाक: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...