Home Breaking ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा की गई सराहनीय कार्यवाही
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा की गई सराहनीय कार्यवाही

Share
Share

कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार रेल सुरक्षा बल लगातार सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रही है। दिनांक 03.10.2025 को ट्रेन संख्या 20897 (हावड़ा–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस) में नियमित जांच के दौरान कोच संख्या C5, सीट संख्या 6, 7 और 8 पर एक हैंड बैग बरामद किया गया, जिसे बाद में आरपीएफ पोस्ट रांची लाया गया। कुछ समय बाद यात्री श्री बप्पा घोष, उम्र 43 वर्ष, पिता श्री अमर घोष, निवासी बुरीखाली, थाना बौरिया, जिला हावड़ा (पश्चिम बंगाल) आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और बताया कि वे अपने परिवार के साथ उक्त सीटों पर यात्रा कर रहे थे तथा रांची स्टेशन पर उतरने के बाद भूलवश हैंड बैग ट्रेन में ही छूट गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत आरपीएफ ने उक्त बैग वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया। बैग में ₹40,000 नकद, दवाइयां, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, छाता तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹45,000 आंकी गई, यात्री ने आरपीएफ के इस त्वरित और ईमानदार कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यह सराहनीय कार्य आरपीएफ पोस्ट रांची के उपनिरीक्षक रवि शेखर, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार तथा कांस्टेबल अखिलेश सिंह द्वारा किया गया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...