हजारीबाग

हजारीबाग में युवक पर हुई गोलीबारी, हालत गंभीर — जमीन विवाद का शक

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के टाउन रेलवे स्टेशन के पास आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात अपराधियों ने उमेश प्रजापति (कुद निवासी) पर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों के अनुसार, उमेश रोज़ाना की तरह दूध बांटने निकले थे। लौटते समय रेलवे स्टेशन के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत आरोग्यम अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी अमित कुमार, सदर एसडीपीओ अमित आनंद, पुलिस निरीक्षक शाहीद रजा और कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

परिजनों ने जमीन विवाद को हमले की प्रमुख वजह बताया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हजारीबाग में इस प्रकार की गंभीर घटनाओं ने एक बार फिर क्षेत्रवासियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मर्डर केस का पांचवां अभियुक्त गिरफ्तार

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से हत्या मामले में पुलिस...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...