हजारीबाग

आस्था: हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम को लेकर हुआ कूपन वितरण

Share
Share
Khabar365news

महज 11 रुपए में छठ व्रतियों को मिल रही 21 पूजन सामग्रियां हजारीबाग में लगातार तीसरी बार इतना भव्य आयोजन

छठ महापर्व सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज को जोड़ने का प्रतीक है : चंद्र प्रकाश जैन

हर व्रती तक श्रद्धा और सुविधा पहुँचे, यही हमारी सबसे बड़ी कामना है। यह आयोजन हजारीबाग की आस्था का उत्सव बनेगा : करण जायसवाल

हजारीबाग

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर हजारीबाग में धार्मिक उत्साह अपने चरम पर है। इसी कड़ी में शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था हजारीबाग यूथ विंग ने लगातार तीसरी बार छठ व्रतियों के लिए एक ऐसा आयोजन करने जा रही है, जो अपने आप में ऐतिहासिक साबित होगा। संस्था की ओर से 24 अक्टूबर को के.बी. सहाय मार्ग स्थित खजांची तालाब के निकट छठ व्रतियों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत श्रद्धालु एवं छठव्रती को सूप, नारियल और शुद्ध घी सहित कुल 21 प्रकार की पूजन सामग्रियां दी जा रही हैं। इन सामग्रियों में सूप, नारियल, शुद्ध घी, सिंदूर, रोली, कपूर, काफर, काठ बादाम, कमल गोटा, लौंग, इलायची, बड़ी इलायची, छोहाड़ा, मखाना, रुई बत्ती, धूपबत्ती, सुपारी, आरता पत्ता, माचिस सहित कई आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। श्रद्धालुओं के बीच इन सामग्रियों का वितरण सिर्फ 11 रुपए के कूपन के माध्यम से किया जाएगा। मंगलवार को हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच कूपन वितरण का शुभारंभ किया गया। यह कूपन बड़ा बाजार स्थित डिश टीवी ऑफिस के समीप से 23 अक्टूबर की संध्या 6 बजे तक प्राप्त किया जा सकेगा। संस्था ने इस वर्ष 301 परिवारों तक पूजन सामग्री पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस आयोजन को लेकर हजारीबाग यूथ विंग के हर सदस्य में गजब का जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब संस्था छठ व्रतियों के लिए इतना बड़ा और सेवा भाव से ओतप्रोत आयोजन कर रही है कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य इस महान पर्व पर श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करना है। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग सदैव समाज सेवा और धार्मिक सौहार्द की भावना से कार्य करती आई है और करते रहेगी। छठ जैसे महान पर्व पर हम सभी का एक ही उद्देश्य है हर व्रती तक सहयोग और सम्मान की भावना पहुंचे। वहीं संस्था अध्यक्ष करण जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम को और भी भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व जनभावना से जुड़ा पर्व है। हम सभी पूरी श्रद्धा और समर्पण से जुटे हैं ताकि हर व्रती के चेहरे पर संतोष और मुस्कान झलके। यह आयोजन हजारीबाग यूथ विंग के सेवा-संकल्प का प्रतीक बनेगा।हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शहर में आस्था, एकता और समाज सेवा का अद्भुत संगम बनने जा रहा है। श्रद्धा, सहयोग और संगठन की मिसाल पेश करने वाले इस आयोजन की चर्चा पूरे शहर में है। कूपन वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से संस्था के सचिव रितेश खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल,संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार,कार्यकारिणी सदस्य रोहित बजाज,प्रमोद खण्डेलवाल,अजय यादव,गोपाल कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मर्डर केस का पांचवां अभियुक्त गिरफ्तार

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से हत्या मामले में पुलिस...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...