BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में JAP-2 के जवान ने की आत्महत्या, बैरक के कमरे में फंदे से झूलता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Share
Share
Khabar365news

रांची : राजधानी रांची में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-2) के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार की सुबह, कुटे स्थित विस्थापित भवन में जवान का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। जवान की पहचान शिव पूजन रजवार के रूप में हुई है, जो बोकारो के पेटरवार का रहने वाला था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, जवान ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता जवान के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ के बाद ही चल पाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...