हजारीबाग

हजारीबाग में कल रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित — 11 केवी DVC फीडर पर ट्रांसफार्मर बदला जाएगा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग:
जिलेवासियों को कल यानी 23 अक्टूबर (गुरुवार) को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, हिराबाग पावर सब-स्टेशन से संचालित 11 केवी DVC फीडर पर 5 MVA पावर ट्रांसफार्मर को बदलकर नया 10 MVA ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

इस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में DVC चौक, DVC कॉलोनी, डीसी ऑफिस, झील क्षेत्र, नूरा, इंद्रपुरी चौक, पगमिल रोड और तकिया मजार क्षेत्र शामिल हैं।

सहायक विद्युत अभियंता शहरी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को और बेहतर एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले निपटा लें, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

विद्युत विभाग ने असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए कहा है कि कार्य की प्रकृति के अनुसार समय में आवश्यक परिवर्तन भी किया जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार का अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार दूसरा बड़ा प्रहार, 18 पेटी में 384 पीस अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Khabar365newsचौपारण(हजारीबाग): अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई लगातार...

हजारीबाग

पदमा ओपी के नए प्रभारी बने श्रवण कुमार, अनुभव और कार्यकुशलता से कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

Khabar365newsपदमा (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के पदमा थाना ओपी में आज श्रवण कुमार...