हजारीबाग

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया आदिवासी सोहराय जतरा मेला का शुभारंभ

Share
Share
Khabar365news

सोहराय पर्व केवल पशुधन का पर्व नहीं, बल्कि कृषि, मेहनतकश जीवन और सामूहिकता की भावना का उत्सव है : विधायक प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत जमुआरी में आयोजित आदिवासी सोहराय जतरा मेला में विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर मेला का शुभारंभ किए।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि आदिवासी सोहराय जतरा मेला केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि यह झारखंड की आत्मा, अस्मिता और लोकजीवन का जीवंत उत्सव है। यहाँ ढोल-मांदर की थाप, जनजातीय नृत्य की लय, लोकगीतों की मिठास और पारंपरिक परिधानों की शोभा हमारे झारखंड की पहचान को और प्रखर बनाती है।

विधायक ने कहा कि झारखंड की संस्कृति परिश्रम, प्रकृति और परंपरा पर आधारित है। यहाँ की मिट्टी में मेहनत की खुशबू और लोकजीवन में अपनत्व की मिठास बसती है। सोहराय पर्व केवल पशुधन का पर्व नहीं, बल्कि कृषि, मेहनतकश जीवन और सामूहिकता की भावना का उत्सव है, जो हमें अपनी जड़ों की ओर लौटने और अपने समाज की एकता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति और धरोहर हमारी असली पूँजी है। इसे संजोना, संरक्षित रखना और नई पीढ़ी तक गर्व के साथ पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब तक हमारी संस्कृति जीवित है, हमारी पहचान और अस्तित्व भी सुरक्षित है।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीण युवाओं की भूमिका की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन न केवल समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं, बल्कि झारखंड की विविध लोक परंपराओं को संरक्षित और प्रसारित करने का एक प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम के उपरांत विधायक प्रदीप प्रसाद ने कार्यकर्ता के आवास पर जाकर झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के पकवान हमारी लोकसंस्कृति की आत्मा हैं। ये न केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि हमारे परिश्रमी समाज की सादगी, सम्मान और एकता के भाव का प्रतीक भी हैं।

विधायक ने सभी ग्रामवासियों, आयोजकों और प्रतिभागियों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। और कहा कि वे सदैव झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, ग्रामीण विकास और सामाजिक सौहार्द को सशक्त करने के लिए समर्पित रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कविन्द्र यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उप प्रमुख विमल गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, ओबीसी जिला मंत्री राजेश ठाकुर, भाजपा नेता निरंजन यादव, कुसुम्भा मुखिया कल्लू राम, बेस मुखिया दीपक यादव, पूर्व मुखिया कौलेश्वर महतो, पंसस प्रतिनिधि सुखदेव राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र यादव , कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, गणेश राणा, जाग्रनाथ साव, कुलदीप राम, गौरी प्रसाद, उमेश महतो, फुलवा कच्छप, गुडिया देवी, अलबट हंस, आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय बाँन्डु, सचिव बिरसा उराँव, प्रमेश्वर यादव, रामभजन साव, पूर्व मुखिया कामेश्वर राविदास, रवि यादव, मुकेश यादव, सहित हजारों संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने अंत में कहा कि हजारीबाग की भूमि सदियों से सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता की प्रतीक रही है। हमारा संकल्प है कि इस परंपरा को हम न केवल सहेजें, बल्कि इसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...

हजारीबाग

24 घंटे में चोरीकांड का उद्भेदन, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Khabar365news कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी सरोज...