BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 20 टन कोयला और पांच बाइक जब्त

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह। जिले में चल रही अवैध कोयला तस्करी पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते और एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में सुबह से ही कबरीबाद कोलियरी क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में छापेमारी की गई। अभियान के दौरान टीम ने मौके से 20 टन से अधिक अवैध कोयला बरामद किया और तस्करी में इस्तेमाल हो रही पांच मोटरसाइकिलें जब्त कीं। सभी जब्त वाहनों को मुफस्सिल थाना लाया गया है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए।

तस्करों में मचा हड़कंप
सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से कबरीबाद और आसपास के इलाकों में अवैध खनन और कोयला चोरी का कारोबार तेज़ी से बढ़ रहा था। स्थानीय स्तर पर कई छोटे-बड़े गिरोह रात के अंधेरे में कोयला निकालकर ट्रैक्टर, बाइक और छोटे वाहनों से उसकी तस्करी कर रहे थे। लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के बाद प्रशासन ने यह संयुक्त कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम ने कोलियरी के विभिन्न मार्गों और छिपे ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। कई संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है, और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रशासन का सख्त संदेश
एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने बताया कि माइनस क्षेत्र से बड़े पैमाने पर तस्करी की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि गिरिडीह पुलिस आने वाले दिनों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान और तेज़ करेगी। जिले के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी ताकि कोयला माफियाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि अब पुलिस खनन स्थलों के आसपास गश्त बढ़ाएगी और तस्करी में शामिल लोगों की संपत्तियों की जांच भी कराई जाएगी। प्रशासन का यह सख्त रुख संकेत देता है कि जिले में अब अवैध कोयला कारोबार को किसी भी सूरत में नहीं चलने दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

यूनियन कार्यालय में शहीद ऐ आजम भगत सिंह का 119वां जयंती मनाया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु यूनियन कार्यालय पीटीपीएस में भारतीय कम्युनिस्ट...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

अमड़ापाड़ा में जर्जर सड़क के खिलाफ सड़क जाम, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार की जर्जर...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क, तीन नाम चर्चा में

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो | जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। जिले में कथित अवैध...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने शहीद भगत सिंह चौक पर मनाई भगत सिंह की जयंती, विचारों को किया याद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू मुख्य मार्ग स्थित शहीद भगत...