BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

PDS डीलरों को बड़ी राहत: 14 महीने का बकाया कमीशन जारी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड सरकार ने राज्य के 25,000 से ज्यादा पीडीएस डीलरों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 14 महीने से रुके हुए डीलर कमीशन का भुगतान करने के लिए 52 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर दी है। यह राशि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत डीलर कमीशन और खाद्यान्न ढुलाई के लिए प्रदान की जाएगी। इस राशि का भुगतान एसएनए-एसपीएआरश प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन डीलरों के बैंक खातों में किया जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2025 में 38.76 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने अतिरिक्त 52.03 करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया। इससे पहले मई और जुलाई में कुल 72 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का आवंटन किया गया था। रांची जिले में करीब 2000 पीडीएस डीलर हैं, जिनमें से 1800 डीलरों के बैंक विवरण पूर्ण हो चुके हैं। बाकी डीलरों के खातों में सुधार का काम चल रहा है। विभाग का कहना है कि अगले 15 दिनों में सभी डीलरों को भुगतान मिल जाएगा।

यह भुगतान एसपीएआरश प्रणाली के जरिए किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। राज्य स्तर पर खाद्य एवं उपभोक्ता निदेशालय इस भुगतान प्रक्रिया की निगरानी करेगा और जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) को भुगतान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राशि का उपयोग सरकारी नियमों के अनुसार ही किया जाएगा, और भुगतान के बाद जिलों को उपयोगिता प्रमाणपत्र (UC) भेजना होगा। महालेखाकार, झारखंड द्वारा व्यय का ब्यौरा जांचा जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

यूनियन कार्यालय में शहीद ऐ आजम भगत सिंह का 119वां जयंती मनाया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु यूनियन कार्यालय पीटीपीएस में भारतीय कम्युनिस्ट...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

अमड़ापाड़ा में जर्जर सड़क के खिलाफ सड़क जाम, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार की जर्जर...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क, तीन नाम चर्चा में

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो | जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। जिले में कथित अवैध...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने शहीद भगत सिंह चौक पर मनाई भगत सिंह की जयंती, विचारों को किया याद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू मुख्य मार्ग स्थित शहीद भगत...