BreakingJharkhandkodermaझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में लिट्टी और चावल खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के बेहराडीह गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए। सभी को तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने चावल और लिट्टी खाया था। भोजन करने के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। पहले घर पर ही घरेलू उपचार किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर देर रात सभी को अस्पताल ले जाया गया। बीमार पड़ी 18 वर्षीय रीना कुमारी ने बताया कि खाना खाने के तुरंत बाद उनके पेट में तेज दर्द हुआ और उल्टी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में परिवार के अन्य सदस्यों में भी वही लक्षण दिखने लगे। पहले स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया, लेकिन जब स्थिति गंभीर हुई, तो सभी को सदर अस्पताल लाया गया।

परिवार के सभी सदस्य खतरे से बाहर
डॉक्टरों के अनुसार, सभी की स्थिति अब स्थिर और खतरे से बाहर है। बीमार पड़े लोगों में कंचन देवी (40 वर्ष), उनकी बेटियां रीना कुमारी (18 वर्ष), रोशनी कुमारी (16 वर्ष), स्वीटी कुमारी (13 वर्ष) और बेटा अस्मित राजवंश (9 वर्ष) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने परिवार द्वारा खाए गए भोजन के बचे हुए अंशों का नमूना एकत्र किया है ताकि जांच कर कारणों की पुष्टि की जा सके। एक ही परिवार के पांच लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया है। आसपास के ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर परिवार का हालचाल ले रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...