BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रेमिका संग कमरे में पकड़े गए मझिआंव सीओ प्रमोद कुमार, तत्काल प्रभाव से निलंबित

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड के अंचल अधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार को तीन दिन पहले प्रेमिका के साथ एक ही कमरे में पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। मामला 1 नवंबर की सुबह का बताया जा रहा है। सीओ प्रमोद कुमार की पत्नी ने अपने पति को लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र की रहने वाली मुस्कान शर्मा नामक युवती के साथ सरकारी आवास में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। बताया जाता है कि पत्नी सुबह करीब चार बजे दीवार फांदकर घर के अंदर घुसीं और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

इसके बाद वहां हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। मौके पर पुलिस और मीडिया के लोग भी पहुंच गए थे। सीओ घर के अंदर से चीख-चिल्ला रहे थे, लेकिन उनकी पत्नी ने किसी की एक न सुनी। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। घटना के बाद सीओ की पत्नी ने मझिआंव थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति 50 लाख रुपये की राशि दहेज के रूप में लाने के लिए उन पर दबाव बना रहे थे।

पत्नी ने अपने आवेदन में यह भी लिखा है कि सीओ प्रमोद कुमार का कई महिलाओं से अवैध संबंध है और वह अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। उन्होंने कहा कि शादी के समय पिता द्वारा दिए गए 100 ग्राम सोने के गहने भी प्रमोद कुमार ने अपने पास रख लिए हैं और लौटाने से इनकार कर रहे हैं। पत्नी ने आरोप लगाया कि सीओ बिना रिश्वत लिए जनता का कोई काम नहीं करते और भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं। पकड़ी गई युवती मुस्कान शर्मा के बारे में उन्होंने बताया कि वह आर्केस्ट्रा में काम करती है। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने सीओ प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...