BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में खेत से मिला एक युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर स्थित खेत में एक युवक का शव मिला हैं। मृतक की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसा पतरापाड़ा निवासी मनोहर मंडल के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 23 वर्ष बताया जा रहा है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों के मुताबिक बताया गया कि युवक डिलीवरी बॉय का काम करता था। सुबह जब कुछ लोग खेत के रास्ते से गुजर रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर ताड़ के पेड़ के नीचे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। शव देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि पुलिस को निरीक्षण के दौरान मौके से एक पुड़िया में पाउडर जैसा संदिग्ध पदार्थ भी बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...