BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ चूटूपालू घाटी में पलटा ट्रेलर, 4 किमी लंबा जाम; घंटों फंसे रहे वाहन

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिल के चुटूपालू घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा एक ट्रेलर घाटी के घुमावदार रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना के बाद सड़क पर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर जैसे ही घाटी के मोड़ पर पहुंचा, चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर का अगला हिस्सा उसके पिछले हिस्से से अलग हो गया। वहीं ट्रेलर का पिछला हिस्सा चालक के केबिन के बीच फंस गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रेलर के सड़क पर पलट जाने से पूरी सड़क बाधित हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को हटाने की कोशिश कर रही है, ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके। हालांकि ट्रेलर के बड़े आकार के कारण उसे हटाने में काफी समय लग रहा है। प्रशासन ने जाम को कम करने के लिए एक लेन को बंद कर दूसरी लेन से वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन बंद किए गए लेन में भी करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहन फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुटूपालू घाटी अपनी खतरनाक और घुमावदार सड़कों के लिए जानी जाती है। यहां अक्सर बड़े वाहनों के अनियंत्रित होकर पलटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लगातार होने वाले हादसों के कारण इस घाटी को कई लोग ‘मौत की घाटी’ भी कहते हैं। कई बार ऐसे हादसों में लोगों की जान भी जा चुकी है।

इधर लंबे समय से जाम में फंसे यात्रियों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि कम से कम एक लेन को पूरी तरह चालू रखा जाना चाहिए ताकि वाहनों की आवाजाही जारी रह सके और लोगों को घंटों तक जाम में न फंसना पड़े। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और ट्रेलर को हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...