
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
(PVUNL) ने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत स्वर्णरेखा महिला समिति (SMS) के सहयोग से बिरहोर जनजाति की 15 महिलाओं के लिए 35 दिवसीय रोप क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। बिरहोर जनजाति एक विशेष रूप से Particularly Vulnerable Tribal Groups है, जो लंबे समय से मुख्यधारा के विकास से वंचित रहा है। उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण से पहले इन महिलाओं ने कभी किसी संगठित या औपचारिक कौशल विकास कार्यक्रम में भाग नहीं लिया था।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 07 मार्च 2026 को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेनू सहगल ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके समर्पण और सीखने की लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि रोप क्राफ्ट जैसे कौशल इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त करेंगे।
इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए रोप क्राफ्ट उत्पाद न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक होंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देंगे क्योंकि ये उत्पाद पूरी तरह से इको-फ्रेंडली हैं।
Leave a comment