Home Jharkhand पतरातु डैम के समग्र पर्यटन विकास को लेकर विधायक रोशन लाल चौधरी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा मांग पत्र
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातु डैम के समग्र पर्यटन विकास को लेकर विधायक रोशन लाल चौधरी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा मांग पत्र

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

राज्य के पंचम बजट सत्र के दौरान बड़कागाँव विधायक रोशन लाल चौधरी ने माननीय पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर पतरातु डैम के समग्र पर्यटन विकास से संबंधित लंबित योजनाओं को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। इस संबंध में विधायक ने मंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा।

मांग पत्र के माध्यम से विधायक श्री चौधरी ने पतरातु डैम की प्राकृतिक सुंदरता एवं इसकी अपार पर्यटन संभावनाओं का उल्लेख करते हुए यहां विभिन्न आधुनिक पर्यटन परियोजनाओं को जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया। उन्होंने पतरातु डैम में झूला (हैंगिंग ब्रिज), ग्लास ब्रिज, ट्रॉली झूला (रोपवे) तथा मरीन ड्राइव की तर्ज पर डैम के चारों ओर ड्राइव-वे (पर्यटन सड़क) के निर्माण की मांग रखी।

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पतरातु डैम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पहले से ही पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यदि यहां आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाता है, तो यह राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आकर्षित होंगे।

माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक को आश्वस्त किया कि पतरातु डैम के पर्यटन विकास से संबंधित प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल की जाएगी और संबंधित योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन से न केवल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...