BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों का हमला, दो लोगों की पिटाई

Share
Share
Khabar365news

गुमला सदर थाना क्षेत्र के चेटर चाहा गांव में मंगलवार रात बच्चा चोरी की अफवाह के चलते तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में बनू महतो और शिव सागर महतो घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाकर उनकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम गांव की एक छोटी बच्ची चुपचाप घर से निकलकर पास के एक पार्क की ओर चली गई थी। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान गांव में मौजूद बनू महतो और शिव सागर महतो पर कुछ लोगों ने बच्चा चोरी का संदेह जताया सिर्फ शक के आधार पर ही ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और बिना किसी पुष्टि के उनकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ के हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान बनू महतो का कान भी कट गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों घायलों को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

इसी बीच जिस बच्ची के अपहरण की आशंका जताई जा रही थी, वह कुछ देर बाद पास के पार्क में सुरक्षित मिल गई। बच्ची के मिलने के बाद साफ हो गया कि पूरी घटना सिर्फ अफवाह और गलतफहमी के कारण हुई थी। पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बच्चों की गुमशुदगी और अपहरण से जुड़ी कई तरह की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे लोगों के बीच भय और भ्रम का माहौल बन रहा है। जांच में ऐसी कई सूचनाएं भ्रामक और अफवाह साबित हुई हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है। साथ ही अफवाह के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट या भीड़ हिंसा करना भी कानूनन अपराध है। पुलिस ने कहा कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय थाना को सूचित करें या आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें। इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष गुमला के दूरभाष नंबर 9798148089 पर भी सूचना दी जा सकती है।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके और जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखा जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

हेमंत अहीर को मिला कुड़मालि में गोल्ड मेडल

Khabar365newsरात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी, दिन में पढ़ाई कर हासिल किया...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

युवाओं के सेवा भाव से ही राष्ट्र का निर्माण संभव डॉ कुमार मनोज

Khabar365newsपीटीपीएस कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, कर्मियों को बंधक बनाकर लूट

Khabar365newsजमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू के कोतो पंचायत में बारिश के बीच भी दिखा करम पर्व का भारी उत्साह, मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो...