BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामनवमी में डीजे बजाने पर रोक को लेकर विधानसभा में हंगामा

Share
Share
Khabar365news

झारखंड विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने पर रोक को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए विरोध जताया। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि हिंदू पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगा दी जाती है, जबकि अन्य धर्मों के त्योहारों पर ऐसी पाबंदी नहीं लगाई जाती और सरकार उन्हें छूट देती है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे के दौरान सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी अपनी बात रखने के लिए वेल में पहुंच गए। कांग्रेस विधायक राजेश कश्यप भी वेल में आए। वहीं विधायक प्रदीप यादव ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि देर रात डीजे बजाने पर रोक झारखंड सरकार का नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में भी डीजे बजाने पर रोक लागू है। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आज हिंदू नहीं, बल्कि पूरा हिंदुस्तान कई गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और देश की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

Khabar365newsबांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अब झारखंड के मौसम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों का हमला, दो लोगों की पिटाई

Khabar365newsगुमला सदर थाना क्षेत्र के चेटर चाहा गांव में मंगलवार रात बच्चा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मौसम विभाग ने किया अलर्ट, बिहार में अगले 24 घंटे बादल छाए रहने की संभावना

Khabar365newsपटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में अगले 24 घंटें बादल...