JharkhandpatratupatratuRamgarh

बड़कागाँव विधायक रोशन लाल चौधरी ने सदन में उठाई शिक्षा की आवाज़, पतरातू व केरेडारी के स्कूलों को 10+2 में उत्क्रमित करने की माँग

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बड़कागाँव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने झारखंड विधानसभा के चालू सत्र में अपने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान पतरातू और केरेडारी प्रखंड के कई हाई स्कूलों को अब तक प्लस टू (10+2) में उत्क्रमित नहीं किए जाने से उत्पन्न हो रही समस्याओं की ओर आकर्षित कराया।

विधायक श्री चौधरी ने कहा कि पतरातू प्रखंड के भुरकुंडा हाई स्कूल, पीएमश्री स्कूल पाली, एस.एन. हाई स्कूल बरकाकाना, यू.एच.एस. बलकुदरा, यू.एच.एस. डाडीडीह, यू.एच.एस. बिचा तथा केरेडारी प्रखंड के यू.एच.एस. बुंडू जैसे प्रमुख विद्यालय वर्तमान में केवल दसवीं कक्षा तक ही संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों के 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में कोई भी प्लस टू विद्यालय उपलब्ध नहीं है।

सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैट्रिक के बाद उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए छात्रों को दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जो ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद कठिन है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दूरी और परिवहन की समस्या के कारण कई प्रतिभाशाली छात्राएं मैट्रिक के बाद पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं।

विधायक ने सरकार से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में ड्रॉपआउट की समस्या को कम करने तथा उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए इन विद्यालयों को अविलंब 10+2 में उत्क्रमित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों के उच्चीकरण से स्थानीय विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी और क्षेत्र का समग्र शैक्षणिक विकास भी सुनिश्चित होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामनवमी में डीजे बजाने पर रोक को लेकर विधानसभा में हंगामा

Khabar365newsझारखंड विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही रामनवमी के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

Khabar365newsबांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अब झारखंड के मौसम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों का हमला, दो लोगों की पिटाई

Khabar365newsगुमला सदर थाना क्षेत्र के चेटर चाहा गांव में मंगलवार रात बच्चा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मौसम विभाग ने किया अलर्ट, बिहार में अगले 24 घंटे बादल छाए रहने की संभावना

Khabar365newsपटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में अगले 24 घंटें बादल...