BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में मेरा नंबर अब आएगा की आस में बीत रहा हफ्ता

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा में इन दिनों जामताड़ा वेब सीरीज का वह मशहूर डायलॉग “मेरा नंबर अब आएगा” हकीकत बनता दिख रहा है, लेकिन एक नकारात्मक मोड़ के साथ। यहां के लोग साइबर अपराध नहीं, बल्कि रसोई गैस के एक अदद सिलेंडर के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। शहर के उपभोक्ताओं के दिलों में यह डर बैठ गया है कि शायद उन्हें खाना पकाने के लिए गैस नसीब नहीं होगा। एक ओर गैस एजेंसी के कार्यालयों के बाहर का नजारा किसी मेले जैसा है, लेकिन यह मेला मजबूरी का है। कड़ाकती धूप और सुबह की पहली किरण के साथ ही लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर लंबी कतारों में लग जाते हैं। घंटों इंतजार के बाद भी सफलता की गारंटी नहीं है। कई उपभोक्ता ऐसे हैं जो पिछले एक सप्ताह से लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन शाम को उन्हें खाली हाथ ही घर लौटना पड़ता है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि एक तरफ ईद का पाक त्योहार नजदीक है, जिसमें घरों में पकवान बनने हैं, वहीं दूसरी ओर बुनियादी जरूरत की इस चीज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। एजेंसी पहुंचने पर उन्हें बस एक ही जवाब मिलता है- “स्टॉक नहीं आया है।” स्थानीय निवासियों के अनुसार, घंटों खड़े रहने के बाद खाली हाथ लौटना न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक प्रताड़ना जैसा है।
वहीं दूसरी ओर, गैस एजेंसी के कर्मचारियों का दावा है कि गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है। मुख्य समस्या बुकिंग प्रक्रिया और ई-केवाईसी अपडेट न होने के कारण आ रही है। लोगों के बीच एक पैनिक जैसी स्थिति बन गई है कि गैस खत्म हो जाएगी। इस वजह से  अचानक भीड़ बढ़ गई है। खैर सरकार और एजेंसी चाहे जो भी तर्क दे लेकिन  धरातल पर जनता तो परेशान है। त्योहार के समय प्रशासन और आपूर्ति विभाग को इस पर त्वरित संज्ञान लेना चाहिए ताकि लोगों की ईद की खुशियां फीकी न पड़ें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पत्रकार पर जानलेवा हमला, बेटे को भी बेरहमी से पीटा

Khabar365newsएक पत्रकार पर पहले फोन पर धमकी देने और फिर लाठी-डंडों से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चोरी के सिलेंडर के साथ 3 शातिर चोर पकड़े गए, दुकानदार भी नपा

Khabar365newsगैस सिलेंडर चोरी कर भाग रहे तीन शातिर चोरों को पुलिस ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत, सड़क जाम

Khabar365newsड्यूटी पर जा रहे एक युवक की हाइवा की चपेट में आने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रेलकर्मी से छिनतई कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Khabar365newsरांची: रेलकर्मी से हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा...