हजारीबाग

मरहन्द की जनसमस्याओं को विधानसभा में उठाने पर विक्की कुमार धान ने विधायक मथुरा प्रसाद महतो का जताया आभार

Share
Share
Khabar365news

विगत 12 मार्च को विधानसभा में मुलाकात कर झारखण्ड विधानसभा में उठाने का किया था आग्रह- विक्की कुमार धान

हजारीबाग-

कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी विक्की कुमार धान ने टुंडी विधायक सह झामुमो के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के और बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रुचि कुजुर प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च 2026 को उन्होंने झारखंड विधानसभा में विधायक महतो से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा था। विक्की कुमार धान ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत बेस पंचायत के मरहन्द क्षेत्र में संचालित विभिन्न फैक्ट्रियों से उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याओं की जानकारी विधायक को दी गई। उन्होंने कहा कि नरसिंम्हा आयरन स्पंज, झारखंड सेल्स, जगतारनी तथा हिंदुस्तान जैसी फैक्ट्रियों के कारण क्षेत्र में लगातार अत्यधिक प्रदुषण, दुर्घटनाएं हो रही हैं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि फैक्ट्रियों के कारण मरहन्द क्षेत्र के जंगल तेजी से नष्ट हो रहे हैं और खेती योग्य भूमि धीरे-धीरे बंजर होती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका और पर्यावरण दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विधायक से इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया था।विक्की ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं और पर्यावरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए वे विधायक मथुरा प्रसाद महतो के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
जिसमें बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर जी रोजर नाइट धर्मेंद्र ठाकुर , मुख्तार अंसारी देहाती लोगों पर स्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Khabar365newsपदमा/हजारीबाग: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने एक बार...

हजारीबाग

आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 75 लोगों की हुई जांच

Khabar365newsमनोकामना नाथ मंदिर परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर, जांच के साथ निःशुल्क...

हजारीबाग

पदमा में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किराना दुकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Khabar365newsप्रभारी श्रवण कुमार की सक्रियता से अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत...