रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक में मुख्य रूप से चर्चा किया गया कि मार्च 2026 में Pvunl में कार्यरत मजदूरों द्वारा मांग पत्र सौंपा गया था जिसमें Pvunl के लगभग 700-800 मजदूर हस्ताक्षर किए थे।
लेकिन अभी तक Pvunl प्रबंधन मजदूरों के जायज मांग को अनदेखा करने का काम कर रही है। इसलिए अखिल झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष अनिकेत कुमार ने Pvunl प्रबंधन को समय रहते मांगो को लागू करे नहीं तो Pvunl में कार्यरत मजदूर PVUNL के कार्यप्रणाली को ठप करने का काम करेंगे।
मजदूरों की अधिकार को संरक्षित करना अखिल झारखंड श्रमिक संघ की प्राथमिकता है। बैठक में मौजूद अखिल झारखंड श्रमिक संघ के सचिव लालू महतो, उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार , राजेश पटेल, राजिंद्र प्रजापति, बबलू सिन्हा, विक्की कुमार, आदित्य सोनी, सोनू प्रजापति,रमन मुंडा, चंद्रकांत मुंडामनोज पासवान, विकी कुमार मुंडा, गंगा साव, मनोज कुमार वर्मा
आदि लोग मौजूद रहे।
Leave a comment