हजारीबाग। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही कोर्रा थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और कुशल कार्यशैली का परिचय दिया है। थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोर्रा थाना कांड संख्या 64/26, दिनांक 21 अप्रैल 2026 में नामजद अभियुक्त नितेश कुमार (उम्र 21 वर्ष), पिता स्वर्गीय दिनेश्वर साव, निवासी तेली टोला, खीरगांव, थाना बड़ा बाजार, जिला हजारीबाग को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी अजीत कुमार की तेजतर्रार कार्यशैली, अपराध नियंत्रण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लगातार चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों में भय का माहौल है। उनकी नेतृत्व क्षमता और सजगता के कारण कोर्रा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है।
स्थानीय लोगों ने भी कोर्रा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। उनकी कार्यशैली न केवल प्रभावशाली है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का भाव भी मजबूत कर रही है। कोर्रा पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून से बच पाना अब आसान नहीं।
Leave a comment