BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । पतरातू थाना पुलिस को पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सोलिया गांव निवासी अनीश अंसारी पिस्टल के साथ घूमता देखा गया है।

सूचना के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर सोलिया गांव में अनीस अंसारी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर उसके घर से 9 एमएम का पिस्टल बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि राहुल दुबे किंग के एक सक्रिय सदस्य ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद पिस्टल उसे रखने के लिए दिया था।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अनीस अंसारी के खिलाफ पहले से पतरातू में एक मामला दर्ज है। छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता भदानी नगर ओपी प्रभारी अख्तर अली समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...